बीसीसीआई ने 'एक्स' पर लिखा, 'आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर की तैयारी के तहत नेपाल की राष्ट्रीय टीम ने दो सप्ताह के विशेष शिविर में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया। टीम ने सुविधाओं का पूरा उपयोग किया और आगामी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए कौशल, फिटनेस और खेल की विभिन्न स्थितियों पर काम किया।'
इस शिविर का उद्देश्य टी-20 विश्व कप क्वालिफायर से पहले खिलाड़ियों के कौशल को बेहतर करना था। नेपाल की पुरुष टीम ने पिछले साल अगस्त में भी बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया था और भारत में आयोजित घरेलू अभ्यास टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर इस साल अक्तूबर में खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी अगले साल भारत और श्रीलंका करेंगे।
नेपाल की टीम एशिया कप टी20 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, जिसकी शुरुआत यूएई में होने जा रही है। नौ सितंबर से 28 सितंबर तक टी20 प्रारूप में चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासतौर पर इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर है। टूर्नामेंट के शेड्यूल के मुताबिक, यह मैच 14 सितंबर को दुबई में होना है।
हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि भारतीय टीम यह मैच खेलेगी या नहीं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगा। सबसे पहले आपको यह बता दें कि एशिया कप वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में खेला जाता है। अगले साल होने वाले आईसीसी के मेजर टूर्नामेंट को देखते हुए इसका प्रारूप तय किया जाता है।