फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप का टलना तय, जल्द हो सकती है घोषणा

Fri, 22 May 2020 02:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वर्ल्ड टी-20 2020 - फोटो : ट्विटर
इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप का टलना तय है। कोरोना वायरस की वजह से ICC का यह बड़ा टूर्नामेंट आगे बढ़ाया जा सकता है, जिसका आधिकारिक एलान 26 से 28 मई के बीच किया जा सकता है। दरअसल, 28 मई को आईसीसी की अहम बैठक होनी है, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को टालने के साथ-साथ नए चैयरमैन के लिए चुनाव करवाने की तारीख और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अहम फैसले लिए जाने हैं। टी-20 विश्व कप का टलना मतलब आईपीएल 2020 के होने की संभावना बरकरार होना। संभव हो कि मानसून के बाद यह टूर्नामेंट देखने को मिले।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई की माने तो अगर वर्ल्ड टी-20 टलता है तो कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाए गए आईपीएल के लिए अक्टूबर-नवंबर की विंडो मिलेगी। दूसरी ओर बोर्ड ने इस बात से भी इनकार किया कि वह आईपीएल के आयोजन के लिए आईसीसी टी-20 विश्व कप का स्थगन चाहता है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में हल्ला है कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई आईपीएल की वजह से वर्ल्ड कप को आगे धकलने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

3 of 4
दाएं से दूसरे अरुण धूमल - फोटो : ट्विटर
धूमल ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि, 'बीसीसीआई टी-20 विश्व कप को स्थगित करने का सुझाव क्यों देगी? अगर ऑस्ट्रेलिया सरकार घोषणा करती है कि टूर्नामेंट होगा और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भरोसा है कि वे इसे संभाल सकते हैं, तो यह उनका फैसला होगा BCCI इसमें कुछ भी नहीं सुझाएगा।'
विज्ञापन

4 of 4
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया में 2020 वर्ल्ड 20 विश्व कप टालने का सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस महामारी है। कोविड-19 को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 30 सितंबर तक फ्लाइट्स की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अपने अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी है। इसके बाद विश्व कप शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारंटीन करना होगा, जो विश्व कप आयोजन में बड़ी बाधा है। फिर मैच अगर खाली स्टेडियम में हुए तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया राजस्व भी नहीं कमा पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें