फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : हरभजन सिंह ने माइकल वॉन को दिया करारा जवाब, आईसीसी पर लगाया था भारत का समर्थन करने का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वॉन की शिकायत यह है कि भारत को अपने सभी मैच सुबह खेलने को मिले जो भारतीय दर्शकों के मुफीद हैं क्योंकि वे शाम को मैच देखते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर भारत की वित्तीय ताकत के आगे झुकने के लिए निशाना साधा था।
विज्ञापन
माइकल वॉन और हरभजन सिंह - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है। एक तरह भारत के प्रदर्शन की चारों ओर सराहना हो रही है, वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भारत की सफलता पच नहीं रही है और वह लगातार टीम पर सवाल खड़ कर रहे हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन ने वॉन को आड़े हाथों लिया है और उन्हें करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन

वॉन ने क्या कहा था?
वॉन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कहा था, 'अगर इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका को हरा देती तो उसे त्रिनिदाद में सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलता और मुझे भरोसा है कि टीम वो मुकाबला जीत जाती। वे इतना अच्छा नहीं खेले इसलिए शिकायत नहीं है, लेकिन गयाना भारत के लिए शानदार स्थल रहा है।' इस पर हरभजन ने जवाब देते हुए कहा, आपको ऐसा क्यों लगता है कि गयाना भारत के लिए अच्छा स्थल था? दोनों टीमें एक ही स्थल पर खेलीं। इंग्लैंड ने टॉस जीता था जो उसके लिए एक फायदे की बात थी। भारत ने सभी विभाग में इंग्लैंड को पछाड़ा। इस तथ्य को स्वीकार करें और आगे बढ़ें तथा अपनी बकवास खुद तक सीमित रखें। तर्क की बात करें, बकवास नहीं। 

वॉन ने आईसीसी पर बोला था हमला
वॉन की शिकायत यह है कि भारत को अपने सभी मैच सुबह खेलने को मिले जो भारतीय दर्शकों के मुफीद हैं क्योंकि वे शाम को मैच देखते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर भारत की वित्तीय ताकत के आगे झुकने के लिए निशाना साधा था। वॉन ने यूट्यूब चैनल पर ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के साथ पोडकास्ट के दौरान कहा था,  यह उनका टूर्नामेंट है, क्या ऐसा नहीं है? सचमुच ऐसा ही है। आप जानते हैं। वे जब चाहें तब खेल सकते हैं, उन्हें पता है कि उनका सेमीफाइनल कहां है, वे हर मैच सुबह खेलते हैं ताकि रात में भारत में लोग टीवी पर उन्हें देख सकें। मुझे मालूम है कि पैसा क्रिकेट की दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है और मुझे द्विपक्षीय सीरीज में भी यह बात समझ में आती है, लेकिन जब आप विश्व कप में खेलते हैं तो आईसीसी को सभी के प्रति थोड़ा निष्पक्ष होना चाहिए। जब आप विश्व कप में खेलते हैं तो इस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के प्रति सहानुभूति या किसी भी तरह का झुकाव नहीं हो सकता है। यह टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत के लिए तैयार किया गया है। बहुत सरल बात है। 
विज्ञापन

गांगुली ने भी वॉन के बयान को किया खारिज
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने वॉन के उस बयान को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने आईसीसी पर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार कर भारतीय टीम का समर्थन करने का आरोप लगाया था।  गांगुली ने कहा, माइकल वॉन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे नहीं पता कि आईसीसी शाम को आठ बजे प्रसारण रखकर भारत को क्रिकेट मैच जीतने में कैसे मदद करता है। मैं नहीं जानता कि प्रसारण आपको क्रिकेट मैच कैसे जीता जा सकता है। आपको मैदान पर खेलना और जीतना होता है। गयाना से पहले भी इस टीम ने हर स्थल और पूरी दुनिया भर के मैदानों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें