फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, अंपायर के फैसले पर असहमति जताना पड़ा भारी

Thu, 12 Feb 2026 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को अंपायर के फैसले के खिलाफ आवाज उठाना भारी पड़ गया। आईसीसी ने नबी पर जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा है।
विज्ञापन
मोहम्मद नबी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की है जब गेंदबाज लुंगी एनगिडी की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर नबी की अंपायर से लंबी बहस हो गई थी।
विज्ञापन

नबी के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट अंक
आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'नबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के संबंध में है।' नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। नबी ने आरोप और सजा स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, थर्ड अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर के.एन. अनंथापद्मनाभन ने नबी पर आरोप लगाए थे। लेवल 1 के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।
विज्ञापन

सुपर ओवर में हारा था अफगानिस्तान
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया था जिसका परिणाम दो सुपर ओवर के बाद निकला था। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान भी 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। इसके बाद हुए पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बनाए और मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए। 24 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान ने पहले 2 गेंदों में बिना किसी रन के मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया। अगले 4 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज को लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद केशव ने वाइड फेंकी। आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। गुरबाज इस गेंद पर आउट हो गए और अफगानिस्तान रोमांचक मुकाबले को 4 रन से गंवा बैठा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें