फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: उस्मान तारिक से रहना होगा सतर्क! महामुकाबले से पहले क्या बोले सूर्यकुमार? हैंडशेक नीति पर भी चर्चा

Sat, 14 Feb 2026 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के महामुकाबले के लिए भारतीय टीम तैयार है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन और नो हैंडशेक जैसे मुद्दों पर बात की। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के महामुकाबले के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तैयारियों पर जोर देने की बात कही है। प्री-मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के लिए खुशखबरी, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा; कप्तान सूर्यकुमार ने दी जानकारी

उस्मान तारिक पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार?
कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्यकुमार से उस्मान तारिक को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा, कभी-कभी एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है, आप उस्मान तारिक और उनकी गेंदबाजी से कैसे निपटेंगे? जवाब में सूर्या ने कहा, 'अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं, आप उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं। हम यही करने की कोशिश करेंगे। और ऐसा नहीं है कि हमने अजीब एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस नहीं की है, हम उसी हिसाब से प्लान बनाएंगे और अभ्यास करेंगे।'

ये भी पढ़ें: भारत टी20 में पाकिस्तान से कहीं बेहतर: अनुभव हो या आंकड़े, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी; बिल्कुल नहीं टिकता पड़ोसी

सलमान आगा ने भी की थी उस्मान के गेंदबाजी एक्शन पर चर्चा
इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि, अब इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पहले ही उन्हें (तारिक) क्लीन चिट दे चुका है। आगा ने कहा कि आईसीसी ने उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन की दो बार जांच की है और दोनों बार उन्हें नियमों के तहत सही पाया गया है। ऐसे में बेवजह विवाद खड़ा करने का कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन वैध या अवैध? कप्तान का चौंकाने वाला जवाब; ICC के कंधे पर रखी बंदूक!

पाकिस्तान से हाथ मिलाएगा भारत?
इस दौरान जब भारतीय कप्तान से नो हैंडशेक नीति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला कल यानी रविवार को लिया जाएगा। दरअसल, पुलवामा हमले के बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति अपना रही है। एशिया कप में भारत का पाकिस्तान से तीन बार सामना हुआ था। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अभी उसके लिए 24 घंटे इंतजार करो। उस पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हो? हम क्रिकेट खेलने आए हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। हम कल बाद में सारे कॉल्स लेंगे। उसका इंतजार करो। अच्छा खाओ और सो जाओ। हम कल देखेंगे।'

ये भी पढ़ें: Salman Agha: भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तरस रहा पाकिस्तान, सलमान आगा ने खेल भावना पर दिया जोर
विज्ञापन

आगा ने भारत के पाले में डाली गेंद
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने खेल भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे वह हमेशा से खेला जाता रहा है। आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें