फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: 'बड़े शॉट नहीं, पहले शुरुआत जरूरी', फॉर्म में वापसी के लिए गावस्कर ने दिया अभिषेक शर्मा को गुरु मंत्र

Thu, 19 Feb 2026 11:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार तीन डक के बाद अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। सुनील गावस्कर ने सलाह दी है कि बड़े शॉट खेलने की जल्दबाजी छोड़कर क्रीज पर समय बिताने पर ध्यान दें।

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा-सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में खाता तक नहीं खोला है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इस 25 वर्षीय खिलाड़ी से उम्मीदें काफी ज्यादा हो सकती हैं और उन्हें शुरुआत में बड़े शॉट खेलने की बजाय अपनी पारी को संवारने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

गावस्कर ने दी अभिषेक को यह सलाह
सुनील गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, 'अभिषेक शर्मा एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन पर उम्मीदों का दबाव साफ नजर आ रहा है। अगर उन्होंने यूएसए के खिलाफ अच्छी शुरुआत की होती तो बात अलग होती। अब उनसे लंबे छक्के लगाने और टीम के शीर्ष बल्लेबाज की भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है। अपनी शॉट रेंज को देखते हुए उन्हें क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है। वह पारी की पहली ही गेंद पर बाउंड्री या छक्का मारने की कोशिश नहीं कर सकते। अगर बड़े शॉट स्वाभाविक रूप से लगते हैं तो ठीक है, लेकिन उन्हें खुद को जबरन बड़े शॉट खेलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।'

'सिंगल से शुरुआत करो'
अभिषेक शर्मा की परेशानी यूएसए के खिलाफ 'गोल्डन डक' से शुरू हुई। इसके बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी वह खाता नहीं खोल सके। हर बार वह पहले ओवर में ही आउट हो गए। ऐसे में गावस्कर ने स्वाभाविक खेल पर जोर देते हुए कहा, 'एक सिंगल लेकर शुरुआत करो। चार डॉट गेंदें भी मायने नहीं रखतीं। वह बाद में इसकी भरपाई कर सकते हैं। उन्हें समझदारी से खेलने की जरूरत है। कुछ समय क्रीज पर जमने में बिताएं और फिर अपना नैचुरल गेम खेलें। सबसे पहले, बस शुरुआत करें। हर बल्लेबाज अपना पहला रन बनाना चाहता है। एक बार वह रन बन जाएगा, तो चीजें आसान हो जाएंगी।'
विज्ञापन

कोच ने जताया वापसी का भरोसा
खराब फॉर्म के बावजूद भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने अभिषेक शर्मा की वापसी की क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कल रात नेट्स में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने करीब 90 मिनट तक बल्लेबाजी की। आपको उन्हें थोड़ा समय देना होगा। ग्रुप फेज में वह पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर रहे थे और कुछ दिन अस्पताल में रहने के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल सके। यह अब तक उनके लिए निराशाजनक टूर्नामेंट रहा है, लेकिन कल रात उनकी गेंद पर पकड़ और स्ट्राइकिंग देखकर काफी सकारात्मक संकेत मिले हैं। हमें उन्हें लेकर कोई चिंता नहीं है। दूसरे चरण में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें