फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: भारत-बांग्लादेश विवाद के बीच खुद के लिए अवसर तलाश रहा आइसलैंड क्रिकेट, सुरक्षा पर इस तरह ली चुटकी

Mon, 05 Jan 2026 04:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा भारत में सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों पर आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि टी20 विश्व कप के लिए वह बांग्लादेश की जगह ले सकते हैं। उन्हें सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
आइसलैंड क्रिकेट ने ली बांग्लादेश की चुटकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से निकाल दिया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टी20 विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया और आईसीसी से उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की। इसके पीछे उन्होंने सुरक्षा का हवाला दिया। इस पर अब आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी ली है।
विज्ञापन


भारत में सुरक्षा के सवाल पर आइसलैंड क्रिकेट ने कसा बीसीबी पर तंज
बीसीबी के भारत में सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों पर आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा, 'इससे पहले कि कोई पूछे, हां, आइसलैंड आने वाले टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह ले सकता है, और हमें सुरक्षा और सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं है। हमारे खिलाड़ियों को हो सकती है, लेकिन हमें नहीं।' बोर्ड ने साफ कर दिया कि उन्हें भारत में सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। 

विज्ञापन

मुस्तफिजुर को रिलीज करने से हुई विवाद की शुरुआत
मुस्तफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बाद में बीसीसीआई के आदेश पर और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को लेकर राजनीतिक तनाव को देखते हुए केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद बौखलाए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से टी20 विश्व कप के अपने मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की। इसके पीछे उनकी तरफ से सुरक्षा का हवाला दिया गया। वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल के प्रसारण को बैन कर दिया है। अब देखना होगा कि खेल की वैश्विक संस्था इस पर क्या निर्णय लेती है। बांग्लादेश को अपने चार लीग मैच में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है। बांग्लादेश के लीग मैच वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में और नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में है। बांग्लादेश को ग्रुप सी में इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें