फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: भारत से मैच का बहिष्कार करने पर हरकत में आया आईसीसी, पीसीबी के साथ पर्दे के पीछे बातचीत जारी

Tue, 03 Feb 2026 04:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलने को लेकर आईसीसी ने पर्दे की पीछे पीसीबी से बातचीत शुरू कर दी है। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में यह मुकाबला खेला जाना है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ ग्रुप चरण का मैच खेलने से इनकार कर दिया है। आईसीसी की भी इस मामले पर नजर है और न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ पर्दे के पीछे बातचीत शुरू कर दी है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। इससे राजस्व पर भी प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
  • टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर पाकिस्तान ने ड्रामा शुरू किया और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बयान दिया कि उनकी टीम का खेलना सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।
  • पाकिस्तान ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी और आईसीसी के खिलाफ भी बयान दिए थे।
  • मोहसिन नकवी ने फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।
  • पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि राष्ट्रीय टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप चरण का मैच नहीं खेलेगी।
  • पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नहीं खेलने का कोई कारण नहीं बताया है। 
  • भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने से विश्व क्रिकेट को 250 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। 
रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के साथ बातचीत करने के आईसीसी के फैसले को कई अन्य क्रिकेट बोर्ड का समर्थन भी प्राप्त है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान पर क्या कार्रवाई हो सकती है। लेकिन आईसीसी ने पीसीबी से स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अपने फैसले को लेकर फिर से विचार करे क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। 

ग्रुप ए में शामिल है पाकिस्तान
पाकिस्तान विश्व कप में ग्रुप ए में शामिल है जिसमे गत चैंपियन भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका भी मौजूद हैं। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करेगा जिसके बाद उसका सामना 10 फरवरी को अमेरिका से होगा। फिर उसे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलना है, जबकि ग्रुप चरण का आखिरी मैच वह नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। 
विज्ञापन

पाकिस्तान पर आईसीसी की प्रतिक्रिया
  • पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर आईसीसी ने कहा था कि वह पीसीबी से आधिकारिक संवाद की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन चयनात्मक भागीदारी का यह रुख किसी भी वैश्विक खेल प्रतियोगिता की मूल भावना के विपरीत है।
  • आईसीसी के अनुसार, विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में सभी योग्य टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर भाग लेती हैं।
  • आईसीसी ने आगे कहा था, 'आईसीसी टूर्नामेंट खेल भावना, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं।आईसीसी ने स्पष्ट किया कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का सफल आयोजन है, जिसकी जिम्मेदारी पीसीबी सहित सभी सदस्य देशों की है। 
  • क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने पीसीबी से सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करते हुए आपसी सहमति से समाधान निकालने की अपेक्षा जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें