टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले उन्हें एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का सुनहरा मौका होगा।
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। सभी टीमें इ टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम भी न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है और जमकर पसीना बहा रही है। आगामी विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह टी20 विश्व कप में 1000 रन पूरे करने से महज 37 रन दूर हैं।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले उन्हें एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का सुनहरा मौका होगा।
1 हजार रन पूरे करने से 37 रन दूर
टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह विश्व कप में 1000 रनों के आंकड़े को छूने से सिर्फ 37 रन दूर हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में अगर वह 37 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 विश्व कप में विराट कोहली (1141) और महेला जयवर्धने (1016) के बाद 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। वह फिलहाल टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे बल्लेबाज हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 965 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
टी20I में 4 हजार रन पूरे करने से 26 रन दूर
भारतीय टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 4000 रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं। विराट कोहली (4037) इस उपलब्धि को हासिल करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं, जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (3,987) भी इस उपलब्धि को हासिल करने से 13 रन दूर हैं। किसी अन्य बल्लेबाज के नाम 3,600 रन भी नहीं हैं। 151 मैच खेल चुके रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।