फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: वेस्टइंडीज के पहले मैच में स्टेडियम रहा खाली, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई चिंता

Mon, 03 Jun 2024 08:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना

सार

वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की। पीएनजी ने ग्रुप-सी के मुकाबले में सेसे बाऊ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच रविवार को गुयाना में आईसीसी टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया। यह वेस्टइंडीज में इस वैश्विक टूर्नामेंट का पहला मुकाबला था, लेकिन सह-मेजबान टीम के मैच में ही मैदान पर दर्शकों की भीड़ देखने नहीं मिली। प्रोविडेंस स्टेडियम की ज्यादातर सीटें आधी भरी हुई थी, जबकि अधिकतर स्टैंड खाली पड़े थे। सोशल मीडिया पर खाली स्टेडियम की फोटो जमकर वायरल हुई फैंस ने कैरेबियाई देश में मैच के लिए भीड़ नहीं होने पर चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप को लेकर नहीं दिख रहे हाइप को लेकर कुछ फैंस ने चिंता जताई तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि अमेरिका से पहले वेस्टइंडीज में क्रिकेट के प्रति रुचि पैदा करने की जरूरत है। मालूम हो कि टी20 विश्व कप का आयोजन पहली बार दो देशों में हो रहा है। अमेरिका और वेस्टइंडीज इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पापुआ न्यू गिनी पर संघर्षपूर्ण जीत
वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की। पीएनजी ने ग्रुप-सी के मुकाबले में सेसे बाऊ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल की टीम ने यह मुकाबला छह गेंदों के शेष रहते हुए पांच विकेट से जीता। टी20 विश्व कप में पापुआ न्यू गिनी के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज सेसे बाऊ बन गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस खिलाड़ी ने 43 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें