ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। यह टूर्नामेंट का आठवां संस्करण हैं। पहले राउंड में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों के साथ यूएई, नीदरलैंड, आयरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड अपनी दावेदारी पेश कर रही है। इनमें से चार टीमें सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-12 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले से है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना मुश्किल है। वहीं, कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड है जो एक श्राप की तरह है। जैसे- अब तक कोई मेजबान देश टूर्नामेंट नहीं जीत सका है। इसके अलावा कोई डिफेंडिंग चैंपियन अगली बार ट्रॉफी नहीं जीत सका है।