फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया कितनी मजबूत और अनुभवी, कैसा है खिलाड़ियों का फॉर्म

Mon, 12 Sep 2022 07:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष क्रम में दुनिया के तीन बेहतरीन खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल के साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। शीर्ष क्रम के मामले में भारतीय टीम सबसे मजबूत है। अगर तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होते हैं तो टीम इंडिया खिताब जीत सकती है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान सोमवार (12 सितंबर) को किया। एशिया कप में खेलने वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। वहीं, आवेश खान और रवि बिश्नोई के साथ एक मैच खेलने वाले दीपक चाहर को भी बाहर रखा गया। आइए जानते हैं कि यह टीम कितनी अनुभवी और मजबूत है...
विज्ञापन


ये है 15 सदस्यीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
दुनिया का बेस्ट शीर्ष क्रम
मजबूती:
शीर्ष क्रम में दुनिया के तीन बेहतरीन खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल के साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। 35 साल के रोहित ने 136 मैचों में 31.75 की औसत से 3620 रन बनाए हैं। रोहित के हालिया फॉर्म की बात करें तो एशिया कप में उन्होंने चार मैचों में 33.25 की औसत से 133 रन बनाए थे। वहीं, केएल राहुल ने पांच पारियों में 133 और विराट कोहली ने पांच पारियों में 276 रन बनाए थे। 30 साल के राहुल के पास 61 और 33 साल के कोहली के पास 104 मैचों का अनुभव है। शीर्ष क्रम के मामले में भारतीय टीम सबसे मजबूत है। अगर तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होते हैं तो टीम इंडिया खिताब जीत सकती है।

कमजोरी: रोहित शर्मा इस साल अपने पुराने अंदाज में नहीं दिखे हैं। वह टी20 में सिर्फ दो अर्धशतक लगा सके हैं। अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने अपना विकेट हाल में कई बार गंवाया है। दूसरी ओर, केएल राहुल के साथ स्ट्राइक रेट की समस्या है। आईपीएल के बाद वह चोटिल हो गए थे। उसके बाद पुरानी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एशिया कप में भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया था, लेकिन राहुल खुद जानते हैं कि उन्हें और ज्यादा बेहतर बल्लेबाजी करनी है।

टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
मध्यक्रम की मजबूती और कमजोरी
मजबूती: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और दिनेश कार्तिक दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं। सूर्यकुमार ने भले ही केवल 28 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, लेकिन उनके पास आईपीएल का अपार अनुभव है। वह संभलकर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने में सक्षम हैं। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक अनुभवी हैं और हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इनदोनों के ऊपर वर्ल्ड कप में काफी जिम्मेदारी होगी। एशिया कप में सूर्यकुमार ने 139 और हार्दिक पांड्या ने 50 रन बनाए थे। हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। वह अच्छी लय में हैं, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिले हैं।

टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
कमजोरी: ऋषभ पंत का फॉर्म टीम के लिए चिंता का मुख्य कारण है। वह 14 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। हार्दिक भी एशिया कप के पहले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद कुछ खास नहीं कर सके। कार्तिक को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इससे उनका लय खराब हो सकता है।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
कैसी है टीम इंडिया की गेंदबाजी?
मजबूती:
जसप्रीत बुमराह और हर्षल के आने से गेंदबाजी मजबूत हुई है। प्लेइंग-11 में बुमराह के साथ भुवनेश्वर का खेलना करीब-करीब तय है। हर्षल और अर्शदीप में से किसी एक को परिस्थितियों के मुताबिक टीम में रखा जा सकता है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल पर जिम्मेदारी है। चहल और अश्विन ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर कामयाब हो सकते हैं। रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। उनके ऊपर पर जडेजा की जगह भरने की जिम्मेदारी है। एशिया कप में भुवनेश्वर ने 14, अर्शदीप ने पांच और चहल ने चार विकेट लिए थे। अश्विन को दो मैचों में दो सफलता मिली थी।

कमजोरी: हर्षल को टीम में चुनने पर अर्शदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऐसे में टीम के पास प्लेइंग-11 में एक भी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं होगा। वहीं, अक्षर पटेल को लगातार खेलने के मौके नहीं मिल रहे हैं। उनके ऊपर काफी दबाव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें