फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली, पाकिस्तान के रिजवान को इस मामले में पीछे छोड़ा

Thu, 27 Oct 2022 07:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

भारत की ओर से केएल राहुल फ्लॉप रहे और नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 73 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, सूर्यकुमार और कोहली ने नाबाद 95 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारतीट टीम ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो मैचों के बाद चार अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को 179 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की ओर से केएल राहुल फ्लॉप रहे और नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 73 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, सूर्यकुमार और कोहली ने नाबाद 95 रन की साझेदारी निभाई। रोहित 39 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। 

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
51 रन बनाने के साथ ही सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को एक मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार ने इस साल अब तक 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 25 पारियों में 41.28 की औसत और 184.86 के स्ट्राइक रेट से 867 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। 

2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक
रेट
सूर्यकुमार यादव (IND) 25 867 184.86
मोहम्मद रिजवान (PAK) 20 839 123.74
सिकंदर रजा (ZIM) 21 661 151.60
पाथुम निसांका (SL) 21 636 111.38
विराट कोहली (IND) 16 629 141.34
डीएस एयरी (NEPAL) 18 626 136.68
बाबर आजम (PAK) 21 615 130.02
एस दवीजी (CZK-R) 15 612 146.41
रोहित शर्मा (INDIA) 25 597 140.47
मोहम्मद वसीम (UAE) 16 596 143.96

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रिजवान ने इस साल 20 टी20 मैचों की 20 पारियों में 839 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 49.35 का और स्ट्राइक रेट 123.74 का रहा। रिजवान ने इस दौरान नौ अर्धशतक लगाए हैं। सूर्यकुमार भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अब सूर्यकुमार की नजर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के रिकॉर्ड पर भी है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार का नंबर आता है।
 
टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी (देश) साल मैच रन
मोहम्मद रिजवान (PAK) 2021 29 1326
बाबर आजम (PAK) 2021 29 939
सूर्यकुमार यादव (IND) 2022 25 867
मोहम्मद रिजवान (PAK) 2022 20 839
पॉल स्टर्लिंग (IRE) 2019 20 748
केविन ओ'ब्रायन (IRE) 2019 23 729
मैक्स ओ'डॉड (NED) 2019 24 702
शिखर धवन (IND) 2018 18 689
मार्टिन गुप्टिल (NZ) 2021 18 678
सिकंदर रजा (ZIM) 2022 21 661
विराट कोहली (INDIA) 2016 15 641

 
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 52 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।
 
2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी मैच हाईएस्ट
स्कोर
6s
सूर्यकुमार यादव (INDIA) 25 117 52
मोहम्मद रिजवान (PAK) 20 88* 20
सिकंदर रजा (ZIM) 21 87 35
पाथुम निसांका (SL) 21 75 12
विराट कोहली (INDIA) 16 122* 24
डीएस एयरी (NEPAL) 18 110* 19
बाबर आजम (PAK) 21 110* 10
एस दवीजी (CZK-R) 15 115* 22
रोहित शर्मा (INDIA) 25 72 31
मोहम्मद वसीम (UAE) 16 112 43
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें