फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: भारत के पक्ष में 2011 के विश्व कप का संयोग, इस तरह टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने की दावेदार

Thu, 10 Nov 2022 12:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

2007 के विश्व कप में भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे थे, जहां भारतीय टीम जीती थी। 2011 में भारत विश्व चैंपियन बना था।  भारत के पक्ष में सबसे बड़ा संयोग 2011 के विश्वकप का है, जो अब तक 2022 के विश्वकप से मेल खा रहा है।
विज्ञापन
2011 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया और 2022 विश्व कप में टीम इंडिया (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम जिंदगी में अक्सर सुखद आश्चर्य के रूप में संयोग घटते हैं। कुछ ऐसे ही संयोगों के मुहाने पर 2022 के विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी खड़ी हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन रही हैं। इन संयोगों पर गौर फरमाया जाए तो इस विश्वकप के फाइनल में न सिर्फ भारत पहुंच रहा है, बल्कि टीम को संयोग विजेता बनने का इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

आइए जानते हैं कैसे भारत के पक्ष में 2011 के विश्व कप का संयोग
2007 के विश्व कप में भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे थे, जहां भारतीय टीम जीती थी। 2011 में भारत विश्व चैंपियन बना था।  भारत के पक्ष में सबसे बड़ा संयोग 2011 के विश्वकप का है, जो अब तक 2022 के विश्वकप से मेल खा रहा है।

2011 और 2022 में भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को परास्त किया। दोनों ही जगह आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया। दोनों ही जगह भारत दक्षिण अफ्रीका से दो गेंद शेष रहते हारा। अब यह देखना होगा कि भारत 2022 में चैंपियन बनता है या नहीं। सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से है।

ये संयोग भी भारत को बना रहे विजेता
2007 के वनडे विश्वकप में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली। अगले 2011 के विश्वकप के पहले ही मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर न सिर्फ बदला लिया बल्कि चैंपियन भी बना। इसी तरह 2021 में भारत को पाकिस्तान ने हराया। अगले 2022 के विश्वकप के पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर बदला लिया। अब भारत विजेता बनने से दो कदम दूर खड़ा है।

2011 के विश्वकप से ठीक पहले भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उनकी जगह श्रीसंत शामिल हुए। 2022 में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए और उनकी जगह मोहम्मद शमी को लिया गया। 2011 में भारत के ग्रुप में नीदरलैंड, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। यहां भी ये तीनों भारत के ग्रुप में थीं।
विज्ञापन

2011 और 2022 विश्वकप में भारत
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास मैच में हराया।
  • आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया।
  • दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद शेष रहते भारत को हराया।
  • 2011 में भारत विश्व चैंपियन बना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें