दरअसल भारत में कोरोनो वायरस के मद्देनजर बीसीसीआई ने बस वेन्यू चेंज करवाया है। पहले यह विश्व कप में भारत में होना था, लेकिन कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के बाद इसे ओमान और यूएई शिफ्ट कर दिया गया। आधिकारिक तौर पर इसका मेजबान भारत ही है और हर प्रकार के लोगो में मेजबान भारत को ही दर्शाया गया है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट के इस हरकत से बीसीसीआी जरूर निराश होगा। वायरल हो रही तस्वीर में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम वर्ल्ड कप जर्सी में दिखाई दे रहे हैं।
टी-20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड की जर्सी।
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर जर्सी लॉन्च नहीं की है। अब अगर वाकई ऐसा होता है तो आईसीसी और बीसीसीआई उसके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। कुछ टीमों ने पहले ही अपनी-अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। इसमें स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स शामिल हैं। इनकी जर्सी पर मेजबान देश में भारत का नाम ही दिया गया है। यह देखने वाली बात होगी कि इस शर्मनाक हरकत के बाद जर्सी लॉन्च करने से पहले पाकिस्तान बोर्ड उसमें कुछ बदलाव करता है या नहीं।
वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्तूबर को होगी। उद्घाटन मैच में मेजबान ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी), जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। वहीं, सुपर-12 राउंड की शुरुआत 23 अक्तूबर से होगी। भारत अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।