1992 वनडे वर्ल्ड जीतने के बाद पाकिस्तान टीम और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के संयोग सिर्फ भारत के ही पक्ष में नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए भी बने हैं। पाक के पक्ष में बड़ा संयोग 1992 के विश्वकप का है, जहां भाग्य के सहारे अंतिम क्षणों में पाकिस्तान सेमीफाइनल पहुंचा। 1992 विश्व कप में भी पाकिस्तान के साथ कुछ इस विश्व कप जैसा ही हुआ था।
1992 की तरह 2022 में भी टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। 1992 में पाक ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया। यहां भी उसे न्यूजीलैंड से भिडना है। दोनों ही विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम थी। 1992 में पाकिस्तान चैंपियन बना।
1992 और 2022 दोनों बार भारत से हारा पाकिस्तान
इसी तरह 1992 के विश्वकप में पाकिस्तान को सिडनी में भारत के हाथों 43 रन से हार मिली थी। यहां भी उसे भारत हरा चुका है। वहीं 1987 के विश्वकप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से हारा था। 2021 के विश्वकप सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को ऑस्टे्रलिया से हार मिली है।
- 1992 और 2022 विश्वकप में पाकिस्तान का संयोग।
- दोनों बार टूर्नामेंट ऑस्टे्रलिया में हुआ।
- दोनों ही बार पाकिस्तान अंतिम क्षणों में भाग्य के भरोसे सेमीफाइनल में पहुंचा।
- दोनों ही बार पाकिस्तान का सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला तय हुआ।
- दोनों ही बार दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड टीम रही।
- 1992 में पाकिस्तान विश्व चैंपियन बना।।