फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: युवराज के बाद ICC ने पाकिस्तान के इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, गेल-बोल्ट के क्लब में हुए शामिल

Fri, 24 May 2024 04:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व 2024 के लिए आईसीसी ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को एंबेसडर नियुक्त किया है। इसी के साथ वह क्रिस गेल, युवराज सिंह और उसैन बोल्ट के क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : PSL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व 2024 के लिए आईसीसी ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को एंबेसडर नियुक्त किया है। इसी के साथ वह क्रिस गेल, युवराज सिंह और उसैन बोल्ट के क्लब में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर टी20 विश्व कप 2007 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। 
विज्ञापन


शाहिद अफरीदी ने कहा, "आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप एक ऐसा इवेंट है, जो मेरे दिल के काफी करीब है। पहले संस्करण में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने से लेकर 2009 में ट्रॉफी जीतने तक, मेरे करियर की कुछ पसंदीदा हाइलाइट्स इस प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा करने से आई हैं।"

इन दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी
टी20 विश्व कप 2024 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आईपीएल 2024 के बाद यह टूर्नामेंट खेला जाना है और इसको लेकर सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी टीमों ने अपनी टीमों का एलान कर दिया है। आईसीसी ने हाल ही में जमैका के दिग्गज धावक उसैन बोल्ट को टूर्नामेंट का एम्बेसडर बनाया था। इसके बाद क्रिस गेल और भारतीय पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई।  
विज्ञापन


पांच जून को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया
टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नसऊ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर नौ जून को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 12 जून को भारत को यूएसए और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें