फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर कोहली के नाम, रनों के मामले में भी शीर्ष पर, रोहित-शाकिब के नाम अनोखा रिकॉर्ड

Tue, 28 May 2024 05:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टी20 विश्व कप 2007 में भी खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय टीम भी न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है और एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ अपना इकलौता वॉर्मअप मैच खेलेगी। आगामी विश्व कप में कई ऐसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे जो इस टूर्नामेंट का शुरुआत से ही हिस्सा हैं। इसके अलावा टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी अब तक खेल रहे हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच में करेगी। धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली 30 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। वह इस वक्त फॉर्म में चल रहे हैं और आगामी विश्व कप में रनों की झड़ी लगा सकते हैं। वह टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 27 मैचों में किंग कोहली ने 131.30 के स्ट्राइ रेट से 1141 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 963 रनों के साथ चौथे नंबर पर बने हैं।

शाकिब अल हसन - फोटो : अमर उजाला
शाकिब अल हसन ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 36 मैचों में 6.78 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हुए 47 विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम दर्ज है जिन्होंने 34 मैचों में 39 विकेट चटकाए। लसिथ मलिंगा के नाम टी20 विश्व कप में 38 विकेट दर्ज हैं। शाकिब इस सीजन भी खेलने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि वह अपनी घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश के लिए उपयोगी साबित होंगे। 

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली के नाम सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 में विराट कोहली ऑरेंज कैप होल्डर रहे। आरसीबी के लिए उन्होंने 15 पारियों में 741 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। इस सीजन कोहली का उच्चतम स्कोर 113 रन* रहा। दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 27 मैचों में 14 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। 
विज्ञापन

रोहित-शाकिब - फोटो : अमर उजाला
रोहित-शाकिब के नाम अनोखा रिकॉर्ड
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टी20 विश्व कप 2007 में भी खेलने का मौका मिला था। अब वह 2024 में भी खेलते नजर आएंगे। रोहित ने अब तक विश्व कप में 39 मैच खेलेंगे। वहीं, शाकिब अल हसन ने 36 मुकाबले खेले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें