फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NED: टी20 विश्व कप में छक्कों के मामले में युवराज से आगे निकले हिटमैन रोहित, दिलशान का भी रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 27 Oct 2022 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। अपनी पारी में रोहित ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.90 का रहा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। भारत ने सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड को भी हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-2 में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके दो मैचों में चार अंक हैं। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी शानदार रही। कप्तान रोहित के अलावा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 
विज्ञापन

इन तीनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने नीदरलैंड के सामने 20 ओवर में 180 रन का लक्ष्य रखा। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। अपनी पारी में रोहित ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.90 का रहा। रोहित ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया।
 
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक
रेट
चौके छक्के
क्रिस गेल (WI) 33 965 142.75 78 63
रोहित शर्मा (IND) 35 904 131.01 84 34
युवराज सिंह (IND) 31 593 128.91 38 33
डेविड वॉर्नर (AUS) 32 778 134.13 81 31
शेन वॉटसन (AUS) 24 537 140.94 41 31
एबी डिविलियर्स (SA) 30 717 143.40 51 30
जोस बटलर (ENG) 23 592 141.96 48 26
विराट कोहली (IND) 23 989 132.04 87 26
ड्वेन ब्रावो (WI) 34 530 126.79 35 25
महेला जयवर्धने (SL) 31 1016 134.74 111 25

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 35 मैचों में 34 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रोहित ने युवराज को पीछे छोड़ दिया। युवराज ने 31 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 33 छक्के लगाए थे। टी20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 33 मैचों में 63 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित और तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। 

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है। दिलशान ने टी20 वर्ल्ड कप में 35 मैचों में 897 रन बनाए थे। वहीं, रोहित के नाम अब इस टूर्नामेंट में 35 मैचों में 904 रन हैं। इसमें नौ अर्धशतक शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है। 

उन्होंने 31 टूर्नामेंट में 31 मैचों में 39.07 की औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 23 मैचों में 89.90 की औसत और 132.04 के स्ट्राइक रेट से 989 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर गेल हैं। उन्होंने 33 मैचों में 34.46 की औसत और 142.75 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट
स्कोर
स्ट्राइक
रेट
100 50
महेला जयवर्धने (SL) 31 1016 100 134.74 1 6
विराट कोहली (IND) 23 989 89* 132.04 0 12
क्रिस गेल (WI) 33 965 117 142.75 2 7
रोहित शर्मा (INDIA) 35 904 79* 131.01 0 9
तिलकरत्ने दिलशान (SL) 35 897 96* 124.06 0 6
डेविड वॉर्नर (AUS) 32 778 89* 134.13 0 6
एबी डिविलियर्स (SA) 30 717 79* 143.40 0 5
शाकिब अल हसन (BAN) 33 706 84 123.21 0 3
कुमार संगकारा (SL) 31 661 68 112.22 0 4
शोएब मलिक (PAK) 34 646 57 123.28 0 3
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें