फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम मालिकों ने दी धमकी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो कर देंगे टी-20 मुंबई लीग का बहिष्कार

Wed, 19 Feb 2020 12:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टी-20 मुंबई लीग के टीम मालिकों ने दी टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी
  • टीम मालिकों ने एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल को पत्र लिखा गया पत्र
विज्ञापन
मुंबई टी-20 लीग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 मुंबई लीग के टीम मालिकों ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के लीग का प्रभार नहीं संभालने की स्थिति में टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी है। टीम मालिकों ने यहां बैठक के बाद एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल को पत्र लिखा। पत्र में टीम मालिकों ने कहा है कि अगर एमसीए लीग का प्रभार अपने हाथों में नहीं लेता है तो वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। इस लीग का संचालन अभी एक निजी कंपनी कर रही है जिसने एमसीए के साथ करार किया है। संपर्क करने पर एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट एमसीए के संविधान के अनुसार होगा और यह मालिकों तथा निजी कंपनी दोनों के लिए फायदे की स्थिति है। अधिकारी ने कहा, ‘निजी फर्म को लीग में कुछ भूमिका दी जाएगी।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें