दूसरी गेेंद पर ही नहीं गिरा विकेट
कोयटे ने पहली गेंद पर 20 गेंद में 28 रन बनाने वाली एनी ओनील को बोल्ड किया। दूसरी गेंद पर एक रन बना और तीसरी गेंद पर उन्होंने 17 गेंद में 28 रन बनाने वाले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जेमा बार्सबी को स्टंप आउट किया। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया अभी भी जीत की दावेदार थी। उसे तीन गेंद में तीन रन चाहिए थे। यहां कोयटे ने अमांडा जेड वेलिंग्टन (1) को रन आउट किया। इसके बाद उन्होंने एला विल्सन (0) को पगबाधा आउट किया। अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे, लेकिन दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने एक ही रन बनाया और रन आउट के रूप में विकेट भी गिरा। कोयटे ने 30 रन देकर चार विकेट लिए।