फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 League: भारतीय टीम मालिक पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, जानें पूरा मामला

Tue, 23 Apr 2024 11:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीग को ना तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता मिली है और ना ही श्रीलंका क्रिकेट से। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
टी20 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनधिकृत लीजेंड्स क्रिकेट लीग में एक टीम के मालिक और भारतीय नागरिक योनी पटेल पर उनके हमवतन पी आकाश के साथ मैच फिक्सिंग के लिए आरोप तय किए जा रहे हैं। कोलंबो मजिस्ट्रेट अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पिछले शुक्रवार को अदालत ने पटेल की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी और दोनों पर यात्रा प्रतिबंध को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया था। इन भारतीयों पर लीग में मैच फिक्स करने की कोशिश करने का आरोप है जिसका आयोजन आठ से 19 मार्च तक पाल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किया गया। राजस्थान किंग्स ने फाइनल में न्यूयॉर्क सुपर स्ट्राइकर्स को हराया था।

इस लीग में पटेल कैंडी स्पैंप आर्मी टीम के मालिक हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले के आगे बढ़ने के साथ पंजाब रॉयल्स के मैनेजर आकाश पर भी आरोप तय किए जाएंगे। श्रीलंका के पूर्व एकदिवसीय कप्तान और वर्तमान में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के अध्यक्ष उपुल थरंगा तथा न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी नील ब्रूम ने खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई से पटेल और आकाश द्वारा मैचों को फिक्स करने के लिए लीग में क्षमता से कम प्रदर्शन करने के लिए संपर्क करने की शिकायत की थी। इसके बाद अदालत ने पटेल और आकाश के जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


लीग को ना तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता मिली है और ना ही श्रीलंका क्रिकेट से। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें