फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Yeshey: भूटान के सोनम येशे ने बनाया टी20 का विश्व रिकॉर्ड, एक मैच में 8 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने

Mon, 29 Dec 2025 04:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

8 Wickets in T20 Cricket : सोनम येशे ने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
सोनम येशे - फोटो : @BhutanCricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूटान के बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने 26 दिसंबर को गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी (भूटान) में म्यांमार के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में हासिल की।
विज्ञापन


सोनम ने रचा इतिहास
22 वर्षीय सोनम येशे ने चार ओवर में महज सात रन देकर आठ विकेट झटके और म्यांमार की पूरी टीम को 45 रन पर समेट दिया। इससे पहले भूटान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 127 रन बनाए थे। भूटान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, 'युगों तक याद रखी जाने वाली गेंदबाजी! सोनम येशे का 4 ओवर में 8/7 का अविश्वसनीय स्पेल विश्व रिकॉर्ड बन गया।'
 

इससे पहले किसी भी टी20 मैच चाहे वह अंतरराष्ट्रीय हो या घरेलू में किसी गेंदबाज ने आठ विकेट नहीं लिए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मलयेशिया के सैयाजरुल इद्रुस के नाम था, जिन्होंने 2023 में चीन के खिलाफ आठ रन देकर सात विकेट लिए थे। इसके अलावा, बहरीन के अली दाऊद ने इसी साल भूटान के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट (7/19) लिए थे और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


टी20 क्रिकेट (सभी स्तरों) में सात विकेट लेने वाले अन्य खिलाड़ी
  • कॉलिन एकरमैन (नीदरलैंड्स) -2019 में लीसेस्टरशायर की ओर से 7/18
  • तस्कीन अहमद (बांग्लादेश) - इस साल ढाका कैपिटल्स के खिलाफ 7/19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें