फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्कॉटलैंड में खिलाड़ी ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच; ब्रैडली करी ने टी20 ब्लास्ट में किया कमाल, फैंस हैरान

Sat, 17 Jun 2023 11:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैंपशायर के बेनी हॉवेल ने टाइमल मिल्स की गेंद पर बाउंड्री की तरफ शॉट लगाया। सबको ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री से बाहर गिरेगी, लेकिन ब्रैडली करी ने कैच लेकर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन
ब्रैड क्यूरी कैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में जारी टी20 ब्लास्ट में स्कॉटलैंड के ब्रैडली करी ने एक हैरान करने वाला कैच लपका। उनके इस कैच को सीमित ओवरों के मैच में सबसे बेस्ट कैच में से एक माना जा रहा है। शुक्रवार (16 जून) को होव में ससेक्स और हैंपशायर की टीमें आमने-सामने हुईं। हैंपशायर के बेनी हॉवेल ने टाइमल मिल्स की गेंद पर बाउंड्री की तरफ शॉट लगाया। सबको ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री से बाहर गिरेगी, लेकिन ब्रैडली करी ने कैच लेकर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन


मैच में हैंपशायर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ससेक्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। उसके लिए ओलिवर कार्टर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 64 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान रवि बोपारा ने 29 गेंद पर तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। हैंपशायर के लिए हॉवेल और जॉन टर्नर ने दो-दो विकेट लिए।
 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैंपशायर की टीम के चार विकेट पर 3.4 ओवर में ही गिर गए। इसके बाद जोए वेदरले और लियाम डॉसन ने पारी को संभाला। वेदरले ने 28 गेंद पर 33 रन बनाए। वहीं, डॉसन ने 34 गेंद पर 59 रन बनाए। बेनी हॉवेल ने 14 गेंद पर 25 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हॉवेल का कैच लेकर ब्रैडली करी ने मैच को पलट दिया।
विज्ञापन


हॉवेल 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर करी के हाथों कैच आउट हुए। अगर वह अंत तक क्रीज पर रह जाते तो हैंपशायर को जीत दिला देते। हैंपशायर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन ही बना सकी। ब्रैडली करी ने ससेक्स के लिए तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें