इस मौके पर राशिद खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'टी-10 लीग के दूसरे सीजन में मराठा अरेबियंस के लिए खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। दुनिया भर में टी-20 क्रिकेट खेलने के बाद अब मैं इस चुनौती के लिए भी तैयार हूं। टी-10 क्रिकेट खेलना मेरे लिए एक अच्छा कदम है। दुनिया के तमाम दिग्गजों के बीच खेलने को मैं बेताब हूं।'
इनके अलावा आईपीएल-11 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अपनी पहचान बनाने वाले जोफ्रा आर्चर को कराचियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को राजपूत टीम की तरफ से खेलते हुए देखा जा सकेगा। 24 जुलाई को एक मिनी ड्राफ्ट का आयोजन किया गया था जिसमें टीमों को कुछ नए खिलाड़ियों को अनुबंधित करने का मौका दिया गया था। मुख्य ड्राफ्ट का आयोजन सितंबर में होगा।
बता दें कि टी-10 लीग का पहला सीजन शारजहां में खेला गया था। इस लीग में कुल मिलाकर 13 मुकाबले खेले गए थे। टूर्नामेंट के पहले सीजन में 6 टीमों ने हिस्सा ली थी। वहीं, इस बार टीमों की संख्या 8 हो चुकी है। 10 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 28 मुकाबल खेले जाएंगे।