फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक-शमी पर रहेंगी नजर, शनिवार से शुरू होगा टूर्नामेंट

Fri, 22 Nov 2024 10:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष क्रिकेटरों के व्यस्त नहीं होने पर घरेलू क्रिकेट खेलने की अनिवार्यता संबंधी बीसीसीआई की नीति के तहत हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए खेलेंगे। वहीं बंगाल के लिए खेल रहे शमी अपनी मैच फिटनेस साबित करना चाहेंगे जिन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में सात विकेट लिए थे।
विज्ञापन
क्रुणाल-हार्दिक-शमी - फोटो : @hardikpandya7/@MdShami11
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी जैसे सितारों की मौजूदगी और आईपीएल मेगा नीलामी के दौरान होने से शनिवार से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट पर सभी की नजरें रहेंगी। नीलामी से ठीक पहले का असाधारण प्रदर्शन टीम प्रबंधन को अधिक प्रभावित करता है। कुछ सत्र पहले तमिलनाडु के शाहरुख खान ने कर्नाटक के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाकर अपने दाम बढ़ा लिए थे। 
विज्ञापन

बड़ौदा के लिए खेलेंगे हार्दिक
हार्दिक पांड्या को 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होने वाली आईपीएल नीलामी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में बरकरार रखा है। शीर्ष क्रिकेटरों के व्यस्त नहीं होने पर घरेलू क्रिकेट खेलने की अनिवार्यता संबंधी बीसीसीआई की नीति के तहत हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए खेलेंगे। उनका लक्ष्य फॉर्म में बने रहना और बड़ौदा को जीत दिलाने का होगा।

बंगाल के लिए खेलेंगे शमी
वहीं बंगाल के लिए खेल रहे शमी अपनी मैच फिटनेस साबित करना चाहेंगे जिन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में सात विकेट लिए थे। उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी मैचों के लिए टीम में जगह बनाने पर लगी होंगी। इसके साथ ही आईपीएल नीलामी पर भी फोकस होगा चूंकि 34 वर्ष के शमी को गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया था।
विज्ञापन

पोरेल और सुतार जैसे युवा छोड़ना चाहेंगे छाप
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर (मुंबई) और युजवेंद्र चहल (हरियाणा) भी आईपीएल फ्रेंचाइजी को और प्रभावित करना चाहेंगे। इस बार भी कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहेंगे जिनमें बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल, कर्नाटक के अभिनव मनोहर, राजस्थान के मानव सुतार शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें