फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: आंध्र प्रदेश ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, नगालैंड को 179 रनों से हराया

Fri, 22 Feb 2019 11:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cricket ball
विज्ञापन

रिकी भुई (108) की 38 गेंदों में जड़ी गई नाबाद शतकीय पारियों की बदौलत आंध्र प्रदेश ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नगालैंड पर 179 की रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यह टी-20 क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज था। उसने 2007 विश्व कप में केन्या को 172 रन से रौंदा था। आंध्र ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 244 रन बनाए। रिकी ने गिरीनाथ रेड्डी (62) के साथ तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की।

रिकी ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना कर दस छक्के और पांच चौके जड़े। जवाब में नगालैंड की टीम केवी शशिकांत (3/8), कर्ण शर्मा (3/14), एसके इस्माइल (3/25) के आगे 13.1 ओवर में 65 रन पर ढेर हो गई।  
विज्ञापन


-12 साल पहले श्रीलंका का बनाया गया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ा 
-65 रन पर सिमटी नगालैंड की टीम 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 

रैना ने दिलाई यूपी को पहली जीत
दिल्ली। अंकित राजपूत (3/31) और कप्तान अक्शदीप नाथ (2/18) की शानदार गेंदबाजी के बाद सुरेश रैना (54) के नाबाद अर्द्धशतक से उत्तर प्रदेश ने हैदराबाद को छह विकेट से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने कप्तान अंबाती रायडू 29 और बी संदीप 33 की मदद से सात विकेट पर 139 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश ने लक्ष्य को 18.3 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाकर हासिल कर लिया। रैना के अलावा ओपनर उपेंद्र यादव ने 25 और समर्थ सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। रैना ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना कर चार चौके और तीन छक्के जड़े। हैदराबाद के लिए आशीष रेड्डी ने तीन विकेट लिए।

उत्तराखंड की लगातार दूसरी जीत 

उत्तराखंड की टीम ने बड़ौदा को सात विकेट से धोकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे वह ग्रुप ई की तालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। बड़ौदा से मिले 153 रन के लक्ष्य को उत्तराखंड ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैभव सिंह पंवार ने नाबाद 49, सौरभ रावत ने 41 और विजय शर्मा ने नाबाद 17 रन बनाए। बड़ौदा ने पहले खेलते हुए केदार देवधर 61 और यूसुफ पठान नाबाद 47 की मदद से पांच विकेट पर 152 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए सन्नी राणा ने दो विकेट लिए।

हरियाणा दस रन से जीता
गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से हरियाणा ने ओडिशा को दस रन से पराजित कर दिया। हरियाणा से मिले 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओडिशा की टीम पांच विकेट पर 131 रन ही बना पाई। बिप्लब सामंतरे ने 48 और अरबिंद सिंह ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। अजित चहल ने दो विकेट झटके। इससे पहले हरियाणा की टीम पहले खेलते हुए एक गेंद शेष रहते 141 रन पर ही ढेर हो गई। हिमांशु राणा ने 25 और नितिन सैनी ने 22 रन बनाए। ओडिशा के लिए सूर्यकांत प्रधान और पप्पू राय ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 

इशान के शतक से झारखंड ने जेेएंडके को नौ विकेट से रौंदा 
इशान किशन (100) की नाबाद शतकीय पारी और पहले विकेट के लिए आनंद सिंह (48) के साथ हुई 104 रन की साझेदारी के दम पर झारखंड ने जम्मू एंड कश्मीर को नौ विकेट से रौंद दिया। जेएंडके से मिले 169 रन के लक्ष्य को झारखंड ने 16.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। जेएंडके ने पहले खेलते हुए जतिन वधावन 47, मंजूर डार 39, शुभम खजूरिया 31 और कप्तान परवेज रसूल 24 की मदद से नौ विकेट पर 168 रन बनाए। झारखंड के लिए राहुल शुक्ला ने पांच और मोनू कुमार ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

पंजाब की लगातार दूसरी हार

युवराज सिंह (7) और कप्तान हरभजन सिंह (0/27, 2) एक बार फिर कोई कमाल नहीं दिखा सके। नतीजा पंजाब को मुंबई के हाथों 35 रन से हार मिली। यह उसकी लगातार दूसरी हार है। पंजाब की टीम 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गई। सिमरन सिंह (54) और गुरकीरत सिंह (24) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पारा नहीं कर सका। मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी ने चार और शुभम ने दो विकेट लिए। मुंबई ने टी-20 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (46) और सूर्यकुमार यादव (80) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 126 रन की साझेदारी की मदद से निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के पांच खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। पंजाब की ओर से बलतेज सिंह व बरिंदर सरां ने तीन-तीन, जबकि संदीप शर्मा ने दो विकेट चटकाए।

बैंस और चोपड़ा ने दिलाई हिमाचल को पहली जीत
युवा अंकुश बैंस (68) और प्रशांत चोपड़ा (53) की अर्द्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई 92 रन की साझेदारी की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने मेघालय को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने चार विकेट पर 207 रन बनाए। एकांत सेन ने 44 और नितिन शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया। मेघालय की टीम गुरिंदर सिंह (49) और योगेश नागर (44) की शानदार पारियों के बावजूद छह विकेट पर 142 रन ही बना पाई। हिमाचल के लिए अंकित मैनी ने तीन और मयंक डागर ने दो विकेट लिए।

दिल्ली जीत में चमके सुबोध, उन्मुक्त और हितेन 
सुबोध भाटी (3/15) की उम्दा गेंदबाजी के बाद ओपनर उन्मुक्त चंद (53) और हितेन दलाल (56) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली ने मणिपुर को दस विकेट से रौंदकर अपनी पहली जीत दर्ज की। मणिपुर से मिले 114 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 11.4 ओवर में बिना विकेट खोए 119 रन बनाकर हासिल कर लिया। पहले खेलते हुए मणिपुर की टीम छह विकेट पर 113 रन ही बना पाई। यशपाल सिंह ने 50 और पी सिंह ने 25 रन बनाए। दिल्ली के लिए भाटी के अलावा इशांत शर्मा, पवन नेगी और प्रांशु विजयरन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें