फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: विराट का तूफानी शतक, तमिलनाडु ने लगाई जीत की हैट्रिक, पांचवें दिन की पूरी रिपोर्ट

Thu, 14 Jan 2021 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पांचवे दिन कुल नौ मुकाबले खेले गए। झारखंड की तरफ से विराट सिंह ने तूफानी शतक जड़ा तो वहीं तमिलनाडु ने ओडिशा को  हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ऐसे जानते हैं पांचवें दिन खेले गए सभी मैचों के रिजल्टः

विज्ञापन


झारखंड ने असम को 51 रन से हराया
विराट सिंह (103*) के दम पर झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी में गुरुवार को असम को 51 रन से हराया। इस मुकाबले में विराट 53 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से तूफानी शतक लगाया। विराट के अलावा सौरभ तिवारी ने 57, कुमार देवब्रत ने नाबाद 31 और कप्तान इशान किशन ने 24 रन का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में असम की टीम सात विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी और मैच हार गई। असम के लिए रियान पराग ने सर्वाधिक 67 रन जबकि पल्लवकुमार दास ने 46 रन बनाए। झारखंड के लिए मोनू कुमार ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। झारखंड की यह तीन मैचों में पहली जीत है जबकि असम को दूसरी हार झेलनी पड़ी।

तमिलनाडु की लगातार तीसरी जीत
ग्रुप बी में तमिलनाडु ने ईडन गार्डन्स पर खेले गए मैच में ओडिशा को 29 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे तमिलनाडु 12 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। स्पिनर मुरूगन अश्विन की अगुवाई में तमिलनाडु के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाज का फैसला करने वाले ओडिशा पर शुरू से ही शिकंजा कसे रखा और उसकी टीम को नौ विकेट पर 132 रन ही बनाने दिए। अश्विन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए। तमिलनाडु ने नारायण जगदीशन (61) के अर्धशतक से 15.1 ओवर में दो विकेट पर 136 रन बनाकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

विज्ञापन

ग्रुप ए
कर्नाटक ने त्रिपुरा को 10 रन से हराया
कर्नाटक ने त्रिपुरा को 10 रन से हरा दिया। कर्नाटक की तरफ से देवदत्त पडीक्कल शतक से चूक गए। उन्होंने 67 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 99 रन बनाए।

पंजाब की बड़ी जीत
पंजाब ने रेलवे तो 117 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने अभिषेक शर्मा के शतकीय पारी के दम पर 107 रन बनाए। जवाब में रेलवे की टीम 83 रन पर ही सिमट गई।

जम्मू-कश्मीर ने यूपी को 8 विकेट से हराया
उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 124 रन बनाए। सुरेश रैना शून्य रन पर आउट हुए। जवाब में जम्मू कश्मीर ने दो विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

ग्रुप सी
उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को छह विकेट से हराया
पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 4 विकेट पर 141 रन बनाए। केदार जाधव के बल्ले से 61 रन निकले। जवाब में उत्तराखंड ने 4 विकेट पर 145 रन बनाए।

हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 26 रन से हराया
हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 115 रन पर आउट हो गई।

बड़ौदा ने नौ विकेट से जीता मैच
इस मुकाबले में बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम महज 90 रन पर आउट हो गई। मेरिवाला ने 5 विकेट झटके। जवाब में खेलते हुए बड़ौदा ने 1 विकेट के खोकर 91 रन ही बना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें