विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आठ से 17 नवंबर तक होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में तमिलनाडु टीम का कप्तान चुना गया है। हरफनमौला विजय शंकर उपकप्तान होंगे। टीम में आर अश्विन, मुरली विजय और वाशिंगटन सुंदर भी है जो भारत-बांग्लादेश टी-20 श्रृंखला के बाद टीम से जुड़ेंगे।
तमिलनाडु की टीम हाल ही में विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कर्नाटक से हारी है।
टीम: दिनेश कार्तिक (कप्तान), विजय शंकर, मुरली विजय, एन जगदीशन, सी हरि निशांत, बाबा अपराजित, एम शाहरूख खान, आर अश्विन, एम अश्विन, आर साइ किशोर, टीम नटराजन, जी पेरियास्वामी, के विग्नेश, एम मोहम्मद, जे कौशिक।