फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली टी-20: मुंबई टीम प्रबंधन के हस्तक्षेप से भोजन के स्तर में सुधार, तीन टीमों को हुआ फायदा

Mon, 04 Jan 2021 06:16 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आयोजन को लेकर राज्य संघों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महामारी को देखते हुए हर तरह के सुरक्षा उपायों को अपनाया जा रहा है और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है। यही कारण है कि तीन टीमों के खिलाड़ियों के भोजन के गुणवक्ता के मुद्दे को मुंबई टीम प्रबंधन द्वारा होटल के शेफ के समक्ष उठाने के बाद उसमें सुधार हुआ है।

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई स्थित इस होटल में मुंबई के अलावा दिल्ली और केरल की टीमें इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बायो-बबल (जैव-सुरक्षित) में पृथकवास पर हैं। ये तीनों टीमें ग्रुप ई में हैं। इस ग्रुप की तीन और टीमें (आंध्र प्रदेश, केरल और पुदुचेरी) बांद्रा कुर्ला परिसर में स्थित एक होटल में हैं। इस ग्रुप के सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे।

दस जनवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से 2020-21 घरेलू सत्र का (कोविड-19 के कारण) विलंब से आगाज होगा।

मुंबई टीम के प्रबंधक अरमान मलिक ने सोमवार को पीटीआई से बताया कि होटल शेफ के साथ बैठक करने के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। यह पता चला है कि खिलाड़ियों ने रविवार को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर चिंता व्यक्त की थी। 
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि इससे न केवल मुंबई के खिलाड़ियों, बल्कि उस होटल में रह रहे दो अन्य टीमों के खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुंबई के साथ दिल्ली के खिलाड़ियों ने भी इस मुद्दे को उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें