फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख जरूरी: सूजी बेट्स

Mon, 04 Feb 2019 09:56 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Suzie Bates
विज्ञापन

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने सोमवार को कहा कि हाल ही में वनडे सीरीज में भारत से मिली शिकस्त में सकारात्मक बात यह रही कि उन्हें समझ में आ गया कि पूनम यादव और एकता बिष्ट की स्पिन जोड़ी से कैसे निपटना है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड महिला टीम को उनके घर में वनडे सीरीज में शिकस्त दी और सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।

विज्ञापन


बेट्स ने तीसरे वनडे में अपने कॅरिअर का 25वां अर्द्धशतक लगाया, जिससे उनकी टीम ने मैच को 8 विकेट से जीता। बेट्स ने कहा, ‘इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। पहले दो मैचों के बाद तीसरे मैच में भी अगर हमारा प्रदर्शन खराब रहता तो यह काफी निराशाजनक होता।’ इस मैच में बेट्स ने लेग स्पिनर पूनम ने खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया था। उन्होंने 64 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली थी।

बेट्स ने कहा, ‘हमने जिस तरह स्पिनरों का सामना किया वह सबसे सकारात्मक पहलू था। हमें सबसे बड़ी सीख यह मिली कि जब भी वे गेंद को आगे टप्पा खिलाएंगी तब हमें आक्रामक रहना होगा। हमें साझेदारी में उनके खिलाफ आक्रामक रहना होगा क्योंकि जब दोनों बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय के लिए रहेंगे तो रन बनाना आसान होगा।’ दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें