सुशांत के जाने से खेल जगत में भी शोक की लहर
- फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली। महज 34 वर्षीय एक बेहतरीन अदाकार का यूं असमय चला जाना हर किसी को अखर गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के कलाकारों और आम फैंस तक सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुशांत को श्रद्धांजलि दी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में माही का किरदार निभा चुके इस अभिनेता के निधन पर खेल जगत भी गमगीन नजर आया।