फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: जर्सी सैमसन की चेहरा सूर्यकुमार का, भारत-वेस्टइंडीज के मैच में हैरान हुए फैंस; जानें पूरा मामला

Thu, 27 Jul 2023 08:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान संजू सैमसन की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। शुरुआत में उन्हें देखकर सभी हैरान रहे गए, क्योंकि संजू का नाम प्लेइंग 11 में नहीं था। बाद में समझ आया कि सूर्यकुमार यादव इस मैच में संजू की जर्सी पहनकर खेल रहे हैं।
 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाजोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव इस मैच में संजू सैमसन की जर्सी पहनकर फील्डिंग के लिए मैदान में उतरे। शुरुआत में उन्हें देखकर सभी हैरान रहे गए, क्योंकि संजू का नाम प्लेइंग 11 में नहीं था। बाद में समझ आया कि सूर्यकुमार यादव इस मैच में संजू की जर्सी पहनकर खेल रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब कोई खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी की जर्सी पहनकर मैदान में उतरा हो। कई मौकों पर खिलाड़ी कई कारणों से अपनी जर्सी मैदान तक नहीं ले जा पाते हैं और उन्हें अपने साथी खिलाड़ी की जर्सी पहनकर मैच खेलना पड़ता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिछले साल तीन खिलाड़ियों ने पहनी थी अर्शदीप की जर्सी
पिछले साल भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में कई भारतीय खिलाड़ियों का सामान होटल नहीं पहुंचा था। ऐसे में सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की जर्सी पहनकर खेले थे। इस मैच में तीन खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनकर खेल रहे थे। अर्शदीप के अलावा सूर्यकुमार यादव और आवेश खान ने भी अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनी थी। हालांकि, इस मैच में सूर्यकुमार किस वजह से सैमसन की जर्सी पहनकर खेल रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

संजू के फैंस कर रहे तारीफ
संजू सैमसन के कई फैंस का मानना है कि संजू को इस मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इस वजह से सूर्यकुमार उनके सम्मान में उनकी जर्सी पहनकर फील्डिंग कर रहे हैं। सूर्यकुमार के इस फैसले के लिए संजू सैमसन के कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी की है। संजू और सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में और आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं, लेकिन दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इस मैच में ईशान किशन बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जबकि संजू को टीम में जगह के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें