फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में बनाए 61 रन, भारत के लिए टी20 में रचा इतिहास, रिजवान के क्लब में शामिल हुए

Mon, 07 Nov 2022 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

आखिर के ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे को 187 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और रोहित 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने पारी संभाली। राहुल ने अर्धशतक लगाया। इसके बाद आखिर के ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
सूर्यकुमार मौजूदा समय में टी20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ यह रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर यानी एक साल में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने साल 2022 में 28 टी20 मैचों की 28 पारियों में 44.60 की औसत और 186.54 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1026 रन बनाए हैं। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
ओवरऑल एक कैलेंडर ईयर में हजार रन बनाने वाले सूर्यकुमार दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले पाकिस्तान के रिजवान ने 2021 में 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1326 रन बनाए थे। अब सूर्यकुमार के पास रिजवान को पीछे छोड़ने का मौका होगा। वह रिजवान को पीछे छोड़ने से बस 300 रन दूर हैं। अगर ऐसा होता है तो सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्यकुमार ने इस साल एक शतक भी लगाया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं।
 
टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी (देश) साल मैच रन
मोहम्मद रिजवान (PAK) 2021 29 1326
सूर्यकुमार यादव (IND) 2022 28 1026
बाबर आजम (PAK) 2021 29 939
मोहम्मद रिजवान (PAK) 2022 23 924
पॉल स्टर्लिंग (IRE) 2019 20 748

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए आखिरी पांच ओवर में सूर्यकुमार ने 56 रन जोड़े। वह भारत के लिए आखिरी पांच ओवरों में सबसे ज्यादा रन (इंडिविजुअल) बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आखिरी पांच ओवर में सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 63 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं। उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 58 रन बनाए थे।

टी20 में आखिरी पांच ओवर में भारत के लिए बनाए गए सबसे ज्यादा रन
रन बैटर खिलाफ साल, जगह
63 विराट कोहली AFG 2022, दुबई
58 युवराज सिंह ENG 2021, डरबन
56 सूर्यकुमार यादव ZIM 2022, मेलबर्न

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था, जो कि भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक है। वहीं,  केएल राहुल ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। युवराज ने 2007 वर्ल्ड कप में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और यह तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सूर्यकुमार की पारी चौथे स्थान पर है।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक
(गेंद के मामले में)
गेंद बैटर खिलाफ साल, जगह
12 युवराज सिंह ENG 2007, डरबन
18 केएल राहुल SCO 2021, दुबई
20 युवराज सिंह AUS 2007, डरबन
23 सूर्यकुमार यादव ZIM 2022, मेलबर्न

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह किसी एक टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में 100 से ज्यादा गेंद (ओवरऑल) खेलने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में 193.26 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी हैं। उन्होंने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में 175.70 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
(उस संस्करण में बैटर ने कम से कम 100 गेंदें खेली हों)
स्ट्राइक रेट बैटर साल
193.96 सूर्यकुमार यादव 2022
175.70 माइकल हसी 2010
169.29 ल्यूक राइट 2012
163.86 ग्लेन फिलिप्स 2022
161.81 केविन पीटरसन 2007
 

सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में नंबर वन वाले ओवरऑल 23वें बल्लेबाज हैं। वहीं, वह यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले विराट कोहली सितंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2017 के बीच 1013 दिनों तक नंबर वन टी20 बैटर रह चुके हैं। 863 रेटिंग पॉइंट भारतीय बल्लेबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा बेस्ट रेटिंग पॉइंट है। कोहली ने सितंबर 2014 में 897 रेटिंग पॉइंट हासिल किया था। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 59 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें