फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का खुलासा, विराट के साथ खेलना हमेशा से रहा है सपना, चयन की खबर सुनते ही लगे थे रोने 

Fri, 26 Feb 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर @mipaltan
विज्ञापन

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में चयन की खबर सुनते ही वह रोने लगे थे। इस बात का खुलासा ने उन्होंने  बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू एक इंटरव्यू में किया।

विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'चयन के बारे में पता चलने पर मैं बहुत उत्साहित था। मैं कमरे में बैठकर फिल्म देख रहा था, तभी फोन पर एक सूचना मिली कि मुझे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है। मैं टीम में अपना नाम देखकर रोने लगा। मैंने अपने माता-पिता, अपनी पत्नी और अपनी बहन को कॉल किया। हमने आपस में वीडियो कॉल की और हम सभी रोने लगे।'

सूर्यकुमार ने आगे कहा, 'सबसे पहले मैं टीम के साथ कुछ खास पल बिताने के लिए उत्सुक हूं। मैंने हमेशा से विराट कोहली की कप्तानी में खेलने का सपना देखा है और मैं बहुत कुछ कोहली से सीखने के लिए उत्साहित हूं, ताकि मैं एक बेहतर खिलाड़ी बन सकूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मेरे साथ-साथ, मेरे परिवार वाले भी लंबे समय से इस सपने को जीने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक बहुत लंबी यात्रा रही है और मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा। उन्हें खुश देखना और उन खुशी के आंसुओं को देखना वास्तव में बहुत अच्छा था।'

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इशान किशन और राहुल तेवतिया के साथ सूर्यकुमार को भी पहली बार भारतीय टीम में चुना गया। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें