फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: महान रिकी पोंटिंग बोले- सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में लाएंगे नई क्रांति

Fri, 27 Jan 2023 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

भारत के 32 साल के इस क्रिकेटर को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल का श्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर घोषित किया है। वह ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में एक कैलैंडर वर्ष में हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में आने वाली पीढ़ी के लिए एक बड़े मार्गदर्शक साबित होंगे। युवा पीढ़ी उनकी बल्लेबाजी शैली से प्रेरणा लेगी और वह फटाफट क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर एक नए मुकाम तक ले जाएंगे।
विज्ञापन


भारत के 32 साल के इस क्रिकेटर को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल का श्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर घोषित किया है। वह ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में एक कैलैंडर वर्ष में हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

पिछले वर्ष सूर्यकुमार ने दो शतक और नौ अर्धशतक सहित 1,164 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 1326 रन बनाए थे। सूर्यकुमार को उनकी बैटिंग स्टाइल के लिए नया मिस्टर 360 डिग्री भी कहा जा रहा है। सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन शतक जड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त हैं। रांची में पहले टी20 में मुश्किल परिस्थितियों में सूर्या ने 47 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें