फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: जो उपलब्धि विराट ने 113 T20 में जाकर हासिल की, सूर्यकुमार ने महज 64 मैच खेलकर ही कर ली उनकी बराबरी

Fri, 21 Jun 2024 06:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

यह सूर्यकुमार का 64वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था और इतने मैचों में वह अब तक 15 बार प्लेऑफ ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी की।
विज्ञापन
विराट कोहली और सूर्यकमार यादव - फोटो : ICC/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में 2024 में भारत ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.29 का रहा। जहां बाकी भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखे, वहीं सूर्या ने बड़ी आसानी से अपने अनऑर्थोडॉक्स शॉट खेले और अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए।
विज्ञापन


गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी, लेकिन सूर्या को इससे फर्क नहीं पड़ा और वह रन बटोरते गए और भारत को 181 के स्कोर तक पहुंचने में मदद किया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। सूर्यकुमार को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
यह सूर्यकुमार का 64वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था और इतने मैचों में वह अब तक 15 बार प्लेऑफ ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी की। विराट भी 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। हालांकि, विराट ने इसके लिए 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, जबकि सूर्यकुमार ने उनसे लगभग आधे मैच खेले हैं और उनकी बराबरी कर ली है।

विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय में पिछली बार प्लेयर ऑफ द मैच 2022 टी20 विश्व कप के दौरान बने थे। छह नवंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान नाबाद 64 रन की पारी के लिए विराट प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। इसके बाद विराट आठ मैच खेल चुके हैं, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए। 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए थे। इसके बाद से छह पारियों में उनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला है। विराट के नाम 121 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 137.6 के स्ट्राइक रेट से 4066 रन हैं। इनमें एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच POTM अवॉर्ड
सूर्यकुमार यादव 64 15
विराट कोहली 121 15
वीरनदीप सिंह 78 14
सिकंदर रजा 86 14
मोहम्मद नबी 126 14

सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
वहीं, बात करें सूर्यकुमार की तो उन्होंने 2022 टी20 विश्व कप के बाद से 24 मैच खेले हैं और तीन शतक जड़े हैं। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से सूर्या इस प्रारूप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 24 मैचों में 51 की औसत और 156.29 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक के अलावा सात अर्धशतक भी लगाए हैं। नाबाद 112 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

वहीं, विराट ने 2022 टी20 विश्व कप के बाद से छह मैचों में 9.66 की औसत और 116 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप 2024 में भी विराट का बल्ला अभी तक नहीं चला है और चार पारियों में वह महज 29 रन बना पाए हैं। इनमें 1, 4, 0 और 24 रन की पारी शामिल है। भारत को सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 विश्व कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया और सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में बुमराह और अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट झटके जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में अफगानिस्तान को 134 रनों पर ढेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजई ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाए। 
 
2022 टी20 विश्व कप के बाद भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन उच्चतम
स्कोर
स्ट्राइक
रेट
100 50
सूर्यकुमार यादव 24 969 112* 156.29 3 7
यशस्वी जायसवाल 17 502 100 161.93 1 4
ऋतुराज गायकवाड़ 10 365 123* 147.17 1 2
रिंकू सिंह 15 356 69* 176.23 0 2
तिलक वर्मा 16 336 55* 139.41 0 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें