फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar-Devisha Daughter: सूर्यकुमार की बेटी का नाम क्या? तस्वीर पोस्ट कर किया एलान; पैपराजी को बांटी मिठाई

Sun, 10 May 2026 03:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों का माहौल है। हाल ही में उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया। अब स्टार बल्लेबाज ने बेटी के नाम का खुलासा किया है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
सूर्यकुमार-देविशा - फोटो : Suryakumar Yadav (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुरुवार को पिता बने, जब देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। रविवार को सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर साझा करते हुए उसके नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम 'रिद्धिमा' रखा गया है। फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


पैपराजी को बांटी मिठाई
इस बीच सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिग्गज खिलाड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को मिठाई बांटते देखा जा रहा है। सूर्यकुमार ने रिपोर्टर्स से कहा, 'ये लो, आप लोग खाना ये।'

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव - फोटो : IANS
आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार?
सूर्यकुमार यादव इस समय आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। रविवार को मुंबई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से रायपुर में होना है। ऐसे खास मौके पर बेटी के नाम का खुलासा होने से उनके प्रशंसकों में भी खुशी का माहौल है। रविवार को उनके आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में खेलने की संभावना है। इस सीजन सूर्यकुमार का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें