फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने बताया अपनी फॉर्म का राज, पत्नी की वजह से बने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज

Mon, 21 Nov 2022 06:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बे ओवल

सार

सूर्यकुमार यादव का कहना है कि पत्नी देविशा और माता-पिता की वजह से वह इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर पा रहे हैं। सूर्यकुमार इस साल दो शतक लगा चुके हैं और आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं। 
 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दम पर भारत को 65 रन के अंतर से बड़ी जीत दिलाई और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया है। इस मुकाबले के बाद उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म का राज बताया है। सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का श्रेय पत्नी देविशा और अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार की वजह से ही अपने जोन में बने हुए हैं और लगातार बेहतरीन पारियां खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 विश्व कप के दौरान दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने थे। इसके बाद से उन्होंने लगातार शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है। वह इस साल दो शतक लगा चुके हैं और टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार इस साल टी20 में सात बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीत चुके है और एक साल में सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले मैच में यह पुरस्कार हासिल करने के साथ ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एक साल में छह बार यह पुरस्कार जीता है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार ने कहा "मैं सिर्फ अपने जोन में रहने की कोशिश करता हूं। हर दौरे या सीरीज में मेरी पत्नी साथ रहती हैं। मैं छुट्टी वाले दिन उनके साथ बिताता हूं। उनके साथ बाहर जाता हूं और अपने माता-पिता से फोन पर बात करता हूं। इन लोगों से क्रिकेट से जुड़ी कोई बात नहीं होती। ये मुझे जमीन से जोड़कर रखते हैं और मैं शांत रहता हूं। अपने जोन में रहता हूं। इससे मुझे काफी मदद मिलती है।"
विज्ञापन


32 साल के सूर्यकुमार यादव पहले भी अपनी पत्नी देविशा की काफी तारीफ कर चुके हैं। इन दोनों का एक वीडियो टी20 विश्व कप से पहले वायरल हुआ था, जिसमें देविशा सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले तैयार कर रही थीं। फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें