फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCA: मुंबई लीग के लिए आइकन खिलाड़ियों की सूची घोषित, सूर्यकुमार और श्रेयस सहित आठ भारतीय खिलाड़ी शामिल

Tue, 29 Apr 2025 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इस टी20 लीग के लिए आइकन खिलाड़ियों की सूची जारी की है। टी20 मुंबई लीग की छह साल के अंतराल के बाद वापसी हो रही है। इसके तीसरे सत्र का आयोजन 26 मई से आठ जून तक वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे सहित भारतीय टीम के लिए खेल चुके आठ खिलाड़ियों को मुंबई लीग 2025 के लिए आइकन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इस टी20 लीग के लिए आइकन खिलाड़ियों की सूची जारी की है। टी20 मुंबई लीग की छह साल के अंतराल के बाद वापसी हो रही है। इसके तीसरे सत्र का आयोजन 26 मई से आठ जून तक वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह 
सूर्यकुमार, रहाणे और श्रेयस के अलावा आइकन खिलाड़ियों में सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ, शिवम दुबे और तुषार देशपांडे शामिल हैं। एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, हमें आठ ऐसे आइकन खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जिन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुंबई का गौरव बढ़ाया है। वे मुंबई क्रिकेट की भावना, विरासत और उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी उपस्थिति न केवल उभरती प्रतिभाओं को प्रेरित और मार्गदर्शन करेगी, बल्कि उनके लिए सीखने का एक शानदार अवसर भी प्रदान करेगी। 
विज्ञापन

प्रत्येक फ्रेंचाइजी चुन सकेगी एक आइकन खिलाड़ी 
प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में एक आइकन खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी, जिससे टीमों को अनुभव और स्टार पावर दोनों मिलेंगे। एमसीए जल्द ही नीलामी की तारीख की घोषणा करेगा। इस टी20 लीग में आठ फ्रेंचाइजी टीमें भाग ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें