इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ट्रेट ब्रिज विकेट पर जबरदस्त टर्न ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी चौंका दिया था। स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को इस मुकाबले में छह विकेट से करारी शिकस्त देकर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
हालांकि धोनी ने साथ ही यह भी कहा कि उनके गेंदबाजों को अभी अपनी गेंदबाजी में और सुधार की जरूरत है जिससे वे उन विकेटों पर भी विकेट चटका सके जिससे उन्हें मदद हासिल नहीं हो सकती।
भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं विकेट पर इतना टर्न देखकर आश्चर्यचकित था। इससे स्पिनरों को मैच में वापसी का मौका मिला।
मेरे विचार से रैना का स्पैल काफी अहम था क्योंकि मोहित शर्मा चोटिल हो गए थे और हम आश्वस्त नहीं थे कि वह वापसी कर पाएंगे या नहीं जबकि उनके सात ओवर बाकी थे।
ऐसे में मुझे यह सात ओवर पार्ट टाइम गेंदबाजों को देने पड़े। मुझे खुशी है कि रैना और अंबाती रायडू ने सात ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की और मेरे ऊपर से दबाव थोड़ा कम किया।’
इस बीच धोनी ने गेंदबाजी में कुछ सुधार की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें अभी स्थिति कुछ चिंताजनक
हमें अभी भी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है खासतौर पर उन विकेटों पर जहां टर्न नहीं है और स्पिनर ज्यादा प्रभावशाली नहीं हैं। यदि आप मध्यम ओवरों में विकेट हासिल नहीं करते हैं तो इससे गेंदबाजों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है।’
वहीं धोनी ने अपने क्षेत्ररक्षकों की जनकर तारीफ की। धोनी ने कहा, ‘हमारी फील्डिंग काफी अच्छी रही। इयान बेल का काफी अहम समय में रन आउट हुए जबकि रैना ने स्लिप में शानदार कैच लपका। इन दोनों विकेटों ने टीम की काफी मदद की।’