रैना अपने बयान और ट्वीट्स के जरिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, अब वह अपने वर्कआउट की वजह से चर्चाओं में हैं। रैना को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। वह हालिया आईपीएल में बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि, रैना कमेंट्री के जरिए जरूर आईपीएल से जुड़े रहे थे।
सुरेश रैना ने खुद गदा लेकर वर्कआउट करने का एक वीडियो शेयर किया है। रैना के इस वीडियो ने पहलवान के तैयारी करने की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर रैना का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में दो करोड़ रुपए बेस प्राइस वाले सुरेश रैना पर किसी ने बोली नहीं लगाई। रैना आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रैना ने 205 लीग मैचों में 5,528 रन बनाए हैं। इस मामले में उनसे आगे केवल विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर हैं।
आईपीएल 2022 में सुरेश रैना की कमी चेन्नई सुपर किंग्स को काफी खली। चार बार की चैंपियन सीएसके 14 में से केवल चार मैच जीत पाई और अंक तालिका में नौवें पायदान पर रही।