फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Raina Workout: पहलवानों की तरह गदा लेकर वर्कआउट करते दिखे सुरेश रैना, देखें Video

Thu, 02 Jun 2022 03:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर सुरेश रैना के वर्कआउट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो गदा लेकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सुरेश रैना गदा लेकर एक्सरसाइज करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना इन दिनों अपनी फिटनेस पर जमकर ध्यान दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके  वर्कआउट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो गदा लेकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं

विज्ञापन

सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
रैना अपने बयान और ट्वीट्स के जरिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, अब वह अपने वर्कआउट की वजह से चर्चाओं में हैं। रैना को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। वह हालिया आईपीएल में बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि, रैना कमेंट्री के जरिए जरूर आईपीएल से जुड़े रहे थे।

सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना ने खुद गदा लेकर  वर्कआउट करने का एक वीडियो शेयर किया है। रैना के इस वीडियो ने पहलवान के तैयारी करने की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर रैना का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में दो करोड़ रुपए बेस प्राइस वाले सुरेश रैना पर किसी ने बोली नहीं लगाई। रैना आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रैना ने 205 लीग मैचों में 5,528 रन बनाए हैं। इस मामले में उनसे आगे केवल विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर हैं।
विज्ञापन

सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में सुरेश रैना की कमी चेन्नई सुपर किंग्स को काफी खली। चार बार की चैंपियन सीएसके 14 में से केवल चार मैच जीत पाई और अंक तालिका में नौवें पायदान पर रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें