फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T10 League: अबू धाबी टी10 लीग में आंद्रे रसेल के साथ खेलते दिखेंगे सुरेश रैना, इस टीम के साथ किया करार

Tue, 01 Nov 2022 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रैना तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। वनडे में रैना के नाम पांच शतक और 36 अर्धशतक हैं। वहीं, टी20 में उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अब अबू धाबी टी10 लीग 2022 खेलते दिखेंगे। उन्हेंने डिफेंडिंग चैंपियंस डेक्कर ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया है। इसी साल सुरेश रैना ने आईपीएल समेत हर प्रारूप से संन्यास ले लिया था। ऐसा करते ही वे दुनिया के किसी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने के लिए योग्य बन गए। यूएई आधारित लीग अबू धाबी टी10 लीग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन

सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
टी10 लीग ने ट्विटर पर लिखा- वर्ल्ड कप विजेता सुरेश रैना ने टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया है। वह भारत के सीमित ओवर के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक रहे हैं। रैना पहली बार टी20 लीग खेलते दिखेंगे और हम इसका इंतजार नहीं कर सकते। वहीं, डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने भी रैना को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- मैदान पर बिजली सी फूर्ति, बल्ले के साथ निडर और फील्डिंग में शानदार, इस जनरेशन के बेहतरीन क्रिकेटर्स में शामिल चिन्ना थाला सुरेश रैना डेक्कन ग्लैडिएटर्स से जुड़ने जा रहे हैं।

सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
डेक्कन ग्लैडिएटर्स टीम इस साल बतौर डिफेंडिंग चैंपियंस के तौर पर मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में उसने फाइनल में दिल्ली बुल्स को हराया था। रैना के अलावा इस टीम में आंद्रे रसेल, ओडियन स्मिथ, डेविड वीज, वहाब रियाज, वनिंदु हसरंगा  जैसे स्टार्स हैं। रैना ने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 खेले। वनडे में उनके नाम 35.31 की औसत से 5615 रन हैं। टी20 में रैना ने 1605 रन बनाए और टेस्ट में उनके नाम 768 रन हैं। 
विज्ञापन

सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
रैना तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। वनडे में रैना के नाम पांच शतक और 36 अर्धशतक हैं। वहीं, टी20 में उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। टेस्ट में रैना ने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए। इसके अलावा रैना 205 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। इसमें उनके नाम 39 अर्धशतक और एक शतक है। आईपीएल में उन्होंने 136.76 के स्ट्राइक रेट और 32.52 की औसत से 5,528 रन बनाए। रैना आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें