फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना के भाई ने दुनिया को अलविदा कहा, CSK का साथ छोड़ लौटे खिलाड़ी ने पुलिस से की मदद की अपील

Tue, 01 Sep 2020 01:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरेश रैना
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ भारत लौटे सुरेश रैना को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। इस बीच रैना ने मंगलवार को ट्वीट करके पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस से मदद की अपील की है। रैना ने लिखा कि पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ, वह भयानक से भी परे था। मेरे फूफा की उसी समय मौत हो गई थी। मेरी बुआ और मेरे चचेरे भाइयों को भी गंभीर चोटें आई थीं। दुर्भाग्य से जिंदगी से संघर्ष करते हुए बीती रात मेरे भाई ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मेरी बुआ की अभी भी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन

 
रैना ने दूसरे ट्वीट में कहा कि अभी तक हमें मालूम नहीं चला कि उस रात क्या हुआ था। मैं पंजाब पुलिस से अपील करता हूं कि वो इस मामल को देखें। हम यह जानने का हक तो रखते ही हैं कि उनके साथ यह किसने किया। उन अपराधियों को और अधिक अपराध करने के लिए छोड़ा नहीं जाना चाहिए। रैना ने पंजाब सरकार से भी मांग की है कि अपराधियों को तुरंत पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र के थरियाल गांव में अज्ञात हमलावरों ने सुरेश रैना की बुआ के घर पर हमला किया था। हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने इस बार आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया था। उनके फैसले के बाद पहले कहा गया कि अपने रिश्तेदार की हत्या की वजह से वो वापस लौट आए हैं। बाद ये भी बातें सामने आईं कि यूएई में होटल के कमरे को लेकर उनका सीएसके प्रबंधन के साथ विवाद हुआ था और वो भारत वापस लौट आए। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें