16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के पहले मैच से सुरेश रैना बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज वायरल फीवर के चलते इस मैच में नहीं खेल पाएगा।
विज्ञापन
धर्मशाला वनडे से पहले बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम के अनुसार रैना बुखार से उबर रहे हैं, जिसके चलते वो पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे।
29 वर्षीय रैना ने अक्टूबर 2015 में आखिरी वनडे खेला था। इसके बाद खराब फॉर्म के चलते वो टीम से ड्रॉप हो गए थे। इससे पहले रैना ने मध्य प्रदेश के खिलाफ हुए रणजी मैच में भी दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की। उत्तर प्रदेश के कप्तान रैना मैच के बीच ही घर लौट गए थे।