फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना का खुलासा, एमएस धोनी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को स्लेज करने के लिए कहा था

Sun, 26 Nov 2017 09:18 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने एक टॉक शो ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। शो के दौरान टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर से बातचीत में रैना ने कहा कि एमएस धोनी टीम इंडिया के सबसे कूल प्लेयर नहीं हैं।
विज्ञापन


वह कई बार फील्ड पर गुस्सा हो जाते हैं और दूसरों को यह नजर नहीं आता। रैना ने कहा, 'आप उनका चेहरा देखकर पता नहीं लगा सकते कि वह क्या सोच रहे हैं। वह भी कई बार गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन दिखाते नहीं हैं। ओवर के खत्म होने के बाद जब कैमरा बंद हो जाते हैं और टीवी पर विज्ञापन नजर आते हैं, तब धोनी कहते हैं-सुधर जा तू।'

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एक मैच को याद करते हुए रैना ने कहा, 'उस मुकाबले में उमर अकमल ने धोनी से शिकायत की कि मैं उसे गालियां दे रहा  हूं। जब धोनी ने मुझसे पूछा कि क्या हुआ तो मैंने कहा कि गालियां नहीं दीं, सिर्फ कुछ गेंदें फेंककर मैं उस पर दबाव बना रहा हूं। माही भाई बोले-और दे साले को।'
विज्ञापन


पढ़ेंः- एमएस धोनी ने फिर किया लोगों को हैरान, अचानक श्रीनगर के आर्मी स्कूल पहुंचे

इस शो में रैना ने धोनी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह अच्छे गेम लीडर हैं। उन्हें पता है कि आगे क्या होने वाला है। उनके पास हमेशा 3 प्लान- प्लान ए, प्लान बी और प्लान सी तैयार रहते हैं। वह उन्हें हमेशा साथ लेकर चलते हैं। वह एक रात पहले प्लान बनाते हैं और स्थिति के मुताबिक उन्हें इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से वह इतने कूल रहते हैं। रैना ने यह भी कहा कि जब भी वह निचले क्रम पर उतरते हैं और गेंद मारने की बजाय उसे डिफेंड करते हैं तो इसका मतलब वह गेंदबाज को चेतावनी दे रहे हैं। वह ये कि यदि मैं शॉट नहीं मार रहा हूं तो कभी भी मार सकता हूं।'

बता दें कि सुरेश रैना वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त माने जाते हैं। मगर इस टॉक प्रोग्राम के जरिए रैना ने धोनी के बारे में कई अहम राज खोले। उन्होंने कहा कि आप धोनी को जैसा देखते और सोचते हैं, दरअसल धोनी वैसे हैं नहीं हैं। मालूम हो कि रैना टीम इंडिया के सबसे चुस्त फिल्डर माने जाते थे। मगर हाल ही में बेंगलुरू में हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट पास न कर पाने के कारण वो टीम इंडिया से फिलहाल  बाहर है, लेकिन फैन्स को उनकी जल्द वापसी की उम्मीद है। हालांकि वह अभी रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन


देखें वीडियोः-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें