आईपीएल-9 में गुजरात लायंस की कप्तानी कर रहे सुरेश रैना का कहना है कि नई टीम से खेलना चुनौतीपूर्ण है चूंकि यह आठ साल के बाद पुराने घर को छोड़ने जैसा अहसास है। इससे बड़ा अंतर पड़ता है।
रैना ने कहा कि मैं आईपीएल में आठ सालों से खेल रहा हूं जिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेला हूं उनसे बहुत कुछ सीखा है।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उनकी नई टीम में ताजातरीन वर्ल्ड चैंपियन बनी वेस्टइंडीज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैककुलम जैसे मैच विजेता शामिल हैं।
गुजरात की टीम इससे पहले आईपीएल में नहीं खेल रही थी। रैना ने आईपीएल के 132 मैचों में 3699 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले आठ सीजन में सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे थे। लेकिन आईपीएल फिक्सिंग के चलते सुप्रीम कोर्ट द्वारा चेन्नई सुपरकिंग्स समेत दो टीमों पर आईपीएल में खेलने के लिए कुछ समय की पाबंदी लगाई है।