फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना बोले, नई टीम से खेलना जैसे पुराना घर छोड़ना

Wed, 06 Apr 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
आईपीएल-9 में गुजरात लायंस की कप्तानी कर रहे सुरेश रैना का कहना है कि नई टीम से खेलना चुनौतीपूर्ण है चूंकि यह आठ साल के बाद पुराने घर को छोड़ने जैसा अहसास है। इससे बड़ा अंतर पड़ता है।
विज्ञापन


रैना ने कहा कि मैं आईपीएल में आठ सालों से खेल रहा हूं जिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेला हूं उनसे बहुत कुछ सीखा है।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उनकी नई टीम में ताजातरीन वर्ल्ड चैंपियन बनी वेस्टइंडीज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैककुलम जैसे मैच विजेता शामिल हैं।

गुजरात की टीम इससे पहले आईपीएल में नहीं खेल रही थी। रैना ने आईपीएल के 132 मैचों में 3699 रन बनाए हैं।  

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले आठ सीजन में सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे थे। लेकिन आईपीएल फिक्सिंग के चलते सुप्रीम कोर्ट द्वारा चेन्नई सुपरकिंग्स समेत दो टीमों पर आईपीएल में खेलने के लिए कुछ समय  की पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें