फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: वापस UAE लौट सकते हैं सुरेश रैना, CSK के मालिक श्रीनिवासन को बताया पिता तुल्य

Thu, 03 Sep 2020 08:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6

यूएई में होने जा रहे आईपीएल को छोड़कर सुरेश रैना अचानक स्वदेश लौट गए। होटल के कमरे को लेकर धोनी के साथ विवाद की खबरों के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक ने रैना को लताड़ लगाई थी। अब पूरे किस्से के चार दिन बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुरेश रैना का कहना है कि वह फिर से यूएई जाकर टीम के साथ जुड़ सकते हैं और आईपीएल का 13वां सीजन खेल सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
धोनी-रैना
क्रिकेट वेबसाइट Cricbuzz को दिए अपने इंटरव्यू में रैना ने कहा कि उनके और सीएसके टीम मैनेजमेंट के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। भारत लौटने का फैसला करना काफी मुश्किल भरा था। सीएसके मेरा परिवार है और माही भाई मेरे लिए सब कुछ हैं। सुरेश रैना की माने तो चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन उनके टीम छोड़कर लौटने के असल कारणों से अनभिज्ञ थे।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

दरअसल, रैना के स्वदेश लौटने के बाद श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू में इसे क्रिकेटर की बड़ी भूल करार दिया था। सुरेश ने कहा कि श्रीनिवासन मेरे लिए पितातुल्य हैं, उन्हें मुझे डांटने का पूरा अधिकार है। वे मुझे बेटे के समान व्यवहार करते हैं और मुझे विश्वास है कि उनके बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। क्या कोई बाप अपने बच्चे को डांट नहीं सकता है।

4 of 6
Suresh Raina - फोटो : @ImRaina

33 वर्षीय रैना ने इंटव्यू में सफाई दी कि वे अपने फूफाजी की असामयिक मौत की वजह से अपने परिवार को लेकर चिंतित थे, इसलिए वापस लौटे। कोई भी व्यक्ति बगैर किसी ठोस कारण के 12.5 करोड़ रुपए को ठुकराकर वापस लौटेगा। मैं भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं, लेकिन मैं अभी युवा हूं और आईपीएल में CSK के लिए अगले 4-5 साल तक खेलना चाहता हूं। 'चिन्ना थाला' ने दावा किया कि उनकी श्रीनिवासन से व्यक्तिगत बातचीत हुई है और दोनों ही पूरे मामले को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी और सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

चेन्नई के खेमे के दो खिलाड़ी समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद टूर्नामेंट के भविष्य पर ही संकट के बादल छाने लगे थे। यह पूछने पर कि क्या कोविड के डर से आपने आईपीएल न खेलने का फैसला लिया, इसके जवाब में सुरेश ने अपने निर्णय को पूर्णत: व्यक्तिगत बताया। CSK को अपना परिवार महेंद्र सिंह धोनी को खुद के लिए महत्वपूर्ण भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

193 मैच में 33.34 की औसत से 5368 रन बनाने वाले सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। बायो सिक्योर बबल के बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा, मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरे लिए मेरा परिवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से ही चेन्नई का खिलाड़ी हूं और मैं वापस यूएई लौट सकता हूं। मेरे लिए टीम में वापसी के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। मैं स्थिति को देखकर फैसला करूंगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें